बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का मन दिल्ली आते ही ललचाया

Bollywood : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का मन दिल्ली आते ही ललचाया

Bollywood

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का मन दिल्ली आते ही ललचाया

दिल्ली की सर्दियां बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को बचपन से पसंद रही हैं। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं और यहां की सर्दी के साथ-साथ पकवानों का भी खूब लुफ्त उठा रहे हैं। अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वह ऋषिकेश भी जाने वाले हैं। अर्जुन कपूर दिल्ली को अपने फिल्मी करियर के लिए बहुत भाग्यशाली मानते रहे हैं। वह कहते हैं, "दिल्ली हमेशा से मेरे लिए बहुत खास रही है और यह जगह मेरा लकी चार्म है।" वहीं, एक फिल्मी वेबसाइट पर उनके और उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा के अभिभावक बनने की संभावनाओं पर प्रकाशित एक खबर पर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।  
अर्जुन कपूर का मन दिल्ली के व्यंजनों का आनंद लेने के लिए भी ललचा रहा है। वह कहते हैं, "चूंकि आजकल मैं फिटनेस के लिए सतर्क हूं, इसलिए व्यंजनों का स्वाद रोज नहीं ले पाऊंगा, लेकिन मैंने ट्रेनर को मना लिया है कि वह एक दिन मुझे अपने मन की चीजें खाने दें।"
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के कई रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। अर्जुन कपूर कहते हैं, "मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब बुआ के घर का खाना और यहां की चाट खा पाऊंगा। मैं आउटडोर शेड्यूल के लिए इसलिए भी उत्साहित हूं, क्योंकि मेरे बचपन की छुट्टियां यहीं बीती हैं।"
Next Post Previous Post