पृथ्वी के कम बर्फ या बारिश वाले क्षेत्र डेजर्ट के बारे में जानिए इस कारण से रेगिस्तान सूखे होते हैं
'सगुआरो कैक्टस' एक ऐसा पौधा है, जो अमेरिका और मैक्सिको के रेगिस्तान में पाया जाता है। यह पौधा 200 साल तक जीवित रह सकता है। रेगिस्तान में लोमड़ी की एक विशेष प्रजाति 'फेनेक फॉक्स' भी पाई जाती है। ये जीव रेत के नीचे कीड़ों और अन्य शिकार की आवाज सुनने के लिए अपने बड़े कानों का उपयोग करते हैं। उनके कान शरीर की गर्मी को बाहर निकालने का भी काम करते हैं।