अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी अब बड़े बजट की फिल्म बनाएंगे इस फिल्म का नाम जानिए

अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी अब बड़े बजट की फिल्म बनाएंगे इस फिल्म का नाम जानिए
अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) अब बड़े बजट की फिल्म बनाएंगे। निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बताया कि मैं सनी देओल की वजह से ही फिल्म निर्देशक बना हूं। इन दिनों निर्माता व निर्देशक राजकुमार संतोषी की नई फिल्म 'गांधी गोडसे - एक युद्ध (Gandhi Godse - Ek Yudh)' खूब चर्चा में चल रही है। इसी फिल्म के प्रमोशन के चलते निर्देशक राजकुमार संतोषी अब सनी देओल के साथ अगली फिल्म करने की भी बातें सामने आई हैं। राजकुमार संतोषी और सनी देओल के बीच लंबे समय तक मनमुटाव भी रहा है। निर्देशक राजकुमार संतोषी कहते हैं, "अब ऐसा कुछ नहीं रहा। वह मुझे बहुत प्यार करते हैं। वे दोस्त हैं हमारे।"
'जिन लाहौर नहीं वेख्या' नाटक पर आधारित बहुत बड़े बजट की फिल्म हम दोनों बनाने जा रहे हैं। सनी देओल को इसकी कहानी भी बहुत पसंद आई है। यह फिल्म 'लाहौर 1947' के नाम से बनेगी। 
आपको शायद ये नहीं पता होगा कि अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की दोस्ती कैसे हुई थी। निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने बताया कि "मैं फिल्म 'घायल' की स्क्रिप्ट पूरी कर चुका था और सनी देओल को इस फिल्म के लिए फोन किया। मेरा परिचय तब यही था कि मैं गोविंद निहलानी का चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर हूं। अभिनेता सनी देओल को यह कहानी बहुत पसंद आई और तय हुआ कि फिल्म बनाएंगे। तब इस फिल्म में दक्षिण के एक निर्माता पैसा लगा रहे थे। सनी देओल की फिल्में उन दिनों चल नहीं रही थीं, वह इसमें संजय दत्त या किसी दूसरे अभिनेता को लेना चाहते थे। मैंने अभिनेता सनी देओल के साथ काम करना शुरू किया तो यह निर्माता पीछे हट गए। मैंने भी सनी देओल (Sunny Deol) बिना फिल्म बनाने से मना कर दिया। इसके बाद अभिनेता सनी देओल ने खुद यह फिल्म प्रोड्यूस की। तब से हमारी दोस्ती है।"
Next Post Previous Post